Archive for अचार

अदरक का अचार

सामग्री:
अदरक – 250 ग्राम
नीबू – 250 ग्राम
नमक – 1 छोटी चम्मच
काला नमक – 1 छोटी चम्मच
हींग – 2-3 चुटकी(पिसी हुई)
काली मिर्च – एक चम्मच
भुना हुआ जीरा – एक चम्मच

विधि:
बिना रेशे का अदरक को छीलिये और साफ पानी से धोकर सुखा लें। अदरक को छोटे पतले पतले टुकड़ों में काट लें| नींबू को धोकर उनका रस निकाल लें। अदरक के टुकड़ों में नीबू का रस , नमक, काला नमक, हींग, भुना हुआ जीरा और काली मिर्च पाउडर मिला दें। सभी को अच्छी तरह मिलाकर कांच के कन्टेनर में भरकर, अच्छी तरह ढक्कन बन्द करदें । अगर धूप आपके घर में आती है तब इस कन्टेनर को 7 दिन के लिये धूप में रख दें ।हर दूसरे दिन अचार को हिला कर नीबू के रस को ऊपर नीचे करते रहें । अगर आपके घर धूप नहीं आती है तब कमरे के अन्दर ही आप अचार के कन्टेनर को रखिये और दूसरे तीसरे दिन अचार को हिलाते रहिये। 8-10 दिन में अदरक का स्वादिष्ट अचार बन कर तैयार हो जाता है| अदरक अचार तैयार है ।अदरक के अचार को आप 6 महीने तक रख सकते है ।

« Previous entries
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.