Archive for इटॅलियन

इटालियन पास्ता

सामग्री :
एलबो मैकरोनी = 200 ग्राम
ब्रॉक्ली = 250 ग्राम
कसी हुई चीज = ½ कप
मक्खन = ¼ कप
टॉमेटो प्यूरी = 1 ¼ कप
काली मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच नमक = स्वादानुसार
सूखी ऑरिगेनो लीव्स = 1 चम्मच
सजाने के लिए चिलगोजा

मैकरोनी पकाने के लिए:
पानी = 4 कप
नमक = 1 छोटा चम्मच
तेल = 1 चम्मच

विधि :
ब्रॉक्ली को उबालकर हलका पका लें। पानी में नमक व तेल मिलाकर उबाल दें और मैकरोनी डालकर खड़ा-खड़ा पका लें। छलनी में डालकर पानी निकाल दें और फिर पैन में पलटकर मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
फिर ब्रॉक्ली, चीज, टॉमेटोप्यूरी, काली मिर्च पाउडर, नमक और ऑरिगेनो डालकर गर्म रहते हुए ही अच्छी तरह मिलाए। सर्विंग डिश में पलट दें और चिलगोजे से सजाकर गर्म-गर्म परोसें ।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.