सामग्री :
कटी हुई डार्क चॉकलेट = 200 ग्राम
कंडेण्सड मिल्क = 2/3 कप
मैदा = ¾ कप
अखरोट कटे = ½ कप
वनिला एसेंस = 1 चम्मच
मक्खन
विधि :
हल्की आंच पर चॉकलेट और मक्खन को 2 चम्मच पानी के साथ मिलाएं। ध्यान रहे कि कोई गांठ न रहने पाए। आंच से उतार कंडेण्सड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कमरे के तापमान पर ठंडा करें।
अब इसमें कटे हुए अखरोट और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चिकनाई लगे मफिन सांचों में तैयार मिश्रण को डालें। 180 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर पहले से गर्म ओवन में 20 से 25 मिनट तक बेक करें। अब तार की जाली पर ठंडा करें फिर सांचों से बाहर निकाल लें। गर्मा-गर्म परोंसे।