सामग्री :
बड़े आलू = 5
टमाटर लंबे कटे हुआ =2-3
पनीर कटा हुआ =100ग्राम
कटी हुई पत्तागोभी =2-3 चम्मच
मटर उबला हुआ =50 ग्राम
ताजा दही =2-3चम्मच
इमली की चटनी
नमक = स्वादानुसार
चाट मसाला = 1 चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा
आलू भुजिया
तेल
विधि :
आलू धोकर लंबाई में बीच से आधा काटें। उसके गूदे को बीच से चाकू की सहायता से हटा दें। यानी खोल बना लें। अब गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें। सर्विग प्लेट पर निकाल कर रखें । टमाटर, पत्तागोभी व पनीर में नमक, चाट मसाला, थोड़ा हरा धनिया मिलाकर तैयार आलू में भरें। दही को फेंट कर भरे हुए आलू के उपर डालें। ऊपर से इमली की चटनी डालें। आलू भुजिया और हरी धनिया से सजाकर परोसें ।