सामग्री :
मैदा = 1 कप
कोको पाउडर = 2 ½ बडे चम्मच
बेकिंग पाउडर = 1 चम्मच
नमक = 1 चुटकी
दूध = ½ कप
चीनी ¾ कप
घी (वनस्पति) = 3 चम्मच
ब्राउन चीनी = ¾ कप
इनस्टेंट काफी = 1 छोटा
चम्मच क्रीम = 1 कप
काजू या अखरोट = 3-5
विधि :
मैदा,1 ½ चम्मच कोको, बेकिंग पाउडर व नमक मिला कएअ 3-4 बार छान लें । चीनी पीस लें । पिसी चीनी में दूध व घी डाल कर फैंट लें । इस मिश्रण को मैदे में मिला लें । अब 1 ½ कप उबलते पानी में ब्राउन चीनी,काफी,1चम्मच कोको डालें । पकने पर इस मिश्रण को मैदे वाले मिश्रण में डाल कर मिला लें ।तैयार मिश्रण को चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे में डाल कर 30-35 मिनट मध्यम ताप पर गरम अवन में रखें । ठण्डा होने पर फ्रीज में रखें । काजू या अखरोट व क्रीम दाल कर परोसें ।